डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण में स्थानीय युवाओं की रोटेशन आधारित सहभागिता के आदेश
Rotation-Based Participation of Local Youth in Digital Crop Survey

- मोबाइल ऐप और जियो-फेंस तकनीक से खेत में जाकर फसल की फोटो लेकर सर्वे किया जाता है।
- इसमें स्थानीय युवाओं की भागीदारी ली जाती है।
- यह काम साल के तीन मौसम (जायद, खरीफ, रबी) में होता है और हर मौसम में लगभग 45 दिन में पूरा होता है।
- अभी देखा गया कि बार-बार वही कुछ युवा यह काम कर रहे हैं, बाकी को मौका नहीं मिल रहा।
- इसलिए निर्णय लिया गया है कि हर स्थानीय युवा को अलग-अलग मौसम में मौका दिया जाए।
- जैसे जो युवा एक मौसम में काम करे, उसे अगले मौसम में नहीं, बल्कि दूसरे युवाओं को मौका मिले।
👉 इससे ज्यादा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और डिजिटल साक्षरता भी बढ़ेगी।
👉 यह व्यवस्था 2026-27 से लागू की जाएगी।
