कार्यालय पटवारी हल्का नंबर………………..

प्रति,

श्रीमान नायब तहसीलदार महोदय

वृत्त………………………… तहसील………………..…….

जिला ……………..……….

विषय : न्यू आउटलेट स्थापित किये जाने हेतु जनसुरक्षा आदि के सम्बन्ध में प्रतिवेदन

विषयांकित सम्बन्ध में बिंदुवार जानकारी निम्नानुसार है:

क्रमांकचाही गई जानकारीस्पष्ट अभिमत
1प्रस्तावित स्थल से आबादी की दूरी
2प्रस्तावित स्थल से मुख्या मार्ग की दूरी
3प्रस्तावित स्थल से चारो ओर 100 मीटर के अंदर स्थित परिसंपत्तियां ऐतिहासिक धरोहर आदि
4प्रस्तावित स्थल से मुख्य मार्ग पर चौराहा तिराहा की दूरी
5प्रस्तावित स्थल से नदी नाला की दूरी
6प्रस्तावित स्थल से कब्रिस्तान/शमशान की दूरी
7स्वामित्व का प्रकार…………………………………………………………………………………………………………

नजरी नक्शा

उचित कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन सादर प्रस्तुत है।

.पटवारी

पंचनामा

आज दिनांक ……………… को ग्राम ………………, पटवारी हल्का नंबर ………………, तहसील ………………, जिला ……………… में प्रस्तावित न्यू आउटलेट/पेट्रोल पम्प स्थापना स्थल का मौका जांच आवेदक, ग्राम कोटवार एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया गया।

मौका जाँच के दौरान पाया गया कि प्रस्तावित स्थल से निकटतम आबादी लगभग ……………… मीटर की दूरी पर स्थित है तथा स्थल से मुख्य मार्ग की दूरी लगभग ……………… मीटर है। प्रस्तावित स्थल के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में किसी प्रकार की संरक्षित ऐतिहासिक धरोहर अथवा संवेदनशील सार्वजनिक स्थल का होना नहीं पाया गया।

मौके पर यह भी देखा गया कि प्रस्तावित स्थल से मुख्य मार्ग पर स्थित चौराहा अथवा तिराहा लगभग ……………… मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी प्रकार स्थल से निकटतम नदी अथवा नाला लगभग ……………… मीटर की दूरी पर पाया गया। स्थल के आस-पास कब्रिस्तान अथवा शमशान भूमि की स्थिति का निरीक्षण करने पर यह पाया गया कि ऐसी कोई भूमि लगभग ……………… मीटर की दूरी पर स्थित है।

मौका जाँच के दौरान भूमि के स्वामित्व संबंधी तथ्यों की जानकारी प्राप्त की गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि प्रस्तावित स्थल की भूमि का स्वामित्व निजी / शासकीय / अन्य (विवरण अनुसार) श्रेणी में आता है। भूमि वर्तमान में विवाद रहित प्रतीत हुई तथा मौके पर किसी भी प्रकार का आपत्ति जनक तथ्य सामने नहीं आया।

प्रस्तावित स्थल का नजरी नक्शा मौके के अनुसार तैयार किया गया है, जिसमें उत्तर दिशा दर्शाते हुए स्थल की स्थिति, मुख्य मार्ग, आबादी एवं अन्य प्रमुख बिंदुओं को नजरी-नक्शे मे अंकित किया गया है, जो इस पंचनामा के साथ संलग्न है।

उपरोक्त अनुसार मौके की समस्त स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर ग्रामवासियों के समक्ष यह पंचनामा तैयार किया गया, जिसे पढ़कर सुनाया गया एवं इसके पश्चात उपस्थित ग्रामवासियों के हस्ताक्षर, अंगूठा निशान लिये गये ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *